भाजपा का गांव चलो अभियान, घर घर जा रहे कार्यकर्ता, भाजपा सरकार की योजनाओं का कर रहे बखान

पाटन।।
“गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत आज ग्राम – रानीतराई (पाटन) में ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया एवं सभी का कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, राशन, पेंशन एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से चर्चा किया व स्कूल का निरीक्षण कर जायजा लिया व विद्यार्थियों से चर्चा किया।
गांव, गरीब, किसान और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सभापति श्री केवल देवांगन, सभापति श्री देवेन्द्र ठाकुर सहित भाजपा नेता श्री हिमांचल साहू जी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।