कुम्हारी
नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत कुम्हारी नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की मीना वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामप्यारी पटेल को 4660 मतों से शिकस्त देकर कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। बता दे कि बीते 10 वर्षों बाद कुम्हारी पालिका में कमल खिला है। इससे पहले पिछले दो सत्रों में कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है। शनिवार को स्वामी आत्मानंद परिसर में हुए मतगणना में चुनाव आयोग पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मुश्तैदी के बीच मतगणना का कार्य किया गया। मतगणना स्थल के बाहर दिन भर भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित बनी रही।

परिणाम आने के बाद अपने-अपने जीत के जयकारे के साथ जश्न मनाते हुए जुलूस निकाला गया। 24 वार्डों के 37 बूथों में हुए मतदान में कांग्रेस के 11 पार्षद एवं भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की है वहीं 2 स्वतंत्र उम्मीवारों ने जीत का परचम लहराया। दोनों ही उम्मीदवार भाजपा से टिकिट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
हालांकि जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार मीना वर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि देश प्रदेश के बाद नगर में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है भाजपा विकासशील पार्टी है उनकी विचारधारा सिर्फ लोगों का विकास करना है। नगर में मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त नगर का सौदर्यीकरण, स्वस्थ्य, शिक्षा एवं सफ़ाई पर विशेष ध्यान देकर नगर को एक विकसित शहर का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं को पहुंचना ही लक्ष्य होगा।
पार्षद चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज हारे, भाजपा के लोकेश साहू सबसे बड़े अंतर से जीते
कांग्रेस के वार्ड क्रमांक 4 से दो बार के पार्षद मनहरण यादव बार चुनाव हार गए है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी उमाकांत साहू ने हराया । वहीं वार्ड 2 से भी कांग्रेस के कद्दावर नेता महेश सोनकर को हार का सामना करना पड़ा है वार्ड 5 से भाजपा के पूर्व पार्षद नारायण सोनकर को विकास सोनकर ने हराया। विकास सोनकर भाजपा से टिकिट नही मिलने पर कांग्रेस के टिकिट से चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गया । भाजपा का गढ़ माने जाने वाले वार्ड 15 से भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अनुराग गुप्ता को जीत मिली है। इस वार्ड से भाजपा के रामाधार शर्मा कांग्रेस से प्रकाश गज्जर को तीसरा व चौथा स्थान मिला। वार्ड क्रमांक 22 से भी भाजपा-कांग्रेस की करारी हार के बाद भाजपा से बागी प्रत्याशी ओंकार मारकंडे की जीत हुई है। वहीं वार्ड क्रमांक 23 से भाजपा प्रत्याशी लोकेश साहू सबसे बड़े अंतर से चुनाव जीत गए है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल साहू को 702 मतों से हराया। वे पिछले दो बार के पार्षद रह चुके है पिछले कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके है।
विजयी प्रत्यशियों के नाम
वार्ड क्रमांक 1 भाजपा अश्वनी देशलहरे
वार्ड क्रमांक 2 भाजपा डिकेश पटेल
वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस ललिता धुव्र
वार्ड क्रमांक 4 भाजपा उमाकांत साहू
वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस विकास सोनकर
वार्ड क्रमांक 6 कांग्रेस युगेश्वर पटेला
वार्ड क्रमांक 7 कांग्रेस लता खैरवार
वार्ड क्रमांक 8 कांग्रेस प्रमोद राजपूत
वार्ड क्रमांक 9 कांग्रेस लेखराम साहू
वार्ड क्रमांक 10 भाजपा हरिदास वैष्णव
वार्ड क्रमांक 11 भाजपा रितिका यादव
वार्ड क्रमांक 12 भाजपा उमेश्वरी साहू
वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेस डिकेन्द्र साहू
वार्ड क्रमांक 14 कांग्रेस ओमनारायण वर्मा
वार्ड क्रमांक 15 निर्दलीय अनुराग गुप्ता
वार्ड क्रमांक 16 कांग्रेस यूजेन्द्र साहू
वार्ड क्रमांक 17 कांग्रेस निर्मला कुर्रे
वार्ड क्रमांक 18 भाजपा आर प्रवीण राव
वार्ड क्रमांक 19 भाजपा लता साहू
वार्ड क्रमांक 20 कांग्रेस जानकी धुव्र
वार्ड क्रमांक 21 भाजपा हेमलता निषाद
वार्ड क्रमांक 22 निर्दलीय ओंकार मार्कण्डे
वार्ड क्रमांक 23 भाजपा लोकेश साहू
वार्ड क्रमांक 24 भाजपा ममता साहू