सांसद विजय बघेल से मिले भाजपा के नवनियुक्त दुर्ग और भिलाई के जिलाध्यक्ष…पाटन के भाजपा नेताओं ने किया जिला अध्यक्ष का स्वागत

पाटन।भाजपा जिला दुर्ग सुरेंद्र कौशिक एवं भाजपा जिला भिलाई के नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन आज सांसद निवास सेक्टर 5 पहुंचे यहां पर दोनों ही जिला अध्यक्षों का स्वागत पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। दोनों अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी साथ में थे। सांसद विजय बघेल से मुलाकात किया। इस अवसर पर उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ,भाजपा नेता विनय चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन का सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ,पोषण वर्मा, राजेश वर्मा, प्रकाश चंद्राकर सहित अन्य इस अवसर पर मौजूद भी रहे।