भाजपा का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, पंडरिया में विकास कार्यों के लिए दे रही धरना

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर में विकास के नाम पर पिछले चार वर्षों में कोई कार्य नहीं हुए हैं।सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,पानी निकासी हेतु नाली,बाजार व्यवस्था सहित सभी मामलों में नगर पंचायत पंडरिया और भी पीछे चली गयी है।नये निर्माण तो दूर पुराने निर्मित नाली,सड़क सहित सभी चीजों को सुरक्षित रख पाने भी नगर पंचायत असफल साबित हुई है।जिसे लेकर भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा विगत चार दिन 19 नवम्बर से गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।जिसमें नगर के सब्जी बजार को सिसोदिया नगर स्थित नवीन बजार में ही लगाने की मांग की गई है,जो वर्तमान में पूर्व बाजार पारा, हरी नाला तिगड्डा व अव्यस्थित रूप से लग रहा है।प्रधानमंत्री आवास के किश्तों के भुगतान को निर्धारित क्रम में किया जाये। प्रथम किश्त के हितग्राहीयों को द्वितीय किश्त प्रदान किये बिना ,नये हितग्राहीयों को प्रथम किश्त प्रदान कर दिया जाता है। इसीतरह द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि प्राप्त करने के हितग्राहीयों को नियमित क्रम में राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इसलिए कमबद्ध तरीके से प्रदान किये जाने की मांग की गई है। नगर में निर्मित गोदाम भवन में उपयंत्री के गलत मूल्यांकन और बिना काम के भुगतान के विरुद्ध कार्यावाही नहीं करना तथा दोषियों के विरूद्ध कार्यावाही सुनिसचित नही करना जिस पर जांच अधिकारी जॉच कर चुके हैं।इस पर कार्यवाही करने की मांग किया गया है। नगर पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन समरूपारा में निर्माण कराया जा रहा था,जिसका सम्पूर्ण राशि नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। जब कि वह भुगतान काम के प्राकलन के अनुरूप टेकेदार द्वारा काराये जा रहे कामों को और भुगतान संबंधित अवशेष राशि को नोटशीट फाईल में अंकित किये बगैर भुगतान करतें गये ।किन्तु भवन आज तक यह भवन अपूर्ण है जिसमें नगर पंचायत उपयंत्री विभागीय लिपिक एवं ठेकेदार के साथ मिलकर शासन के पैसे का दुरूपयोग किया गया है। जिसके दोषी व्यक्ति पर उचित कार्यावाही करने की मांग की है।पूर्ववीतय सरकार डॉ. रमन सिंह ने पण्डरिया के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 780,000/- रू नगर पंचायत को दिया गया था,वह कार्य आज तक प्रारम्भ कराना भीसुनिश्चित नहीं किया गया है,इसे प्रारम्भ करने की मांग की गई है। नगर के वार्ड क्रमांक 02 03, 10, 11, 12, 13, 14, विभीन्न वार्ड में सीसी रोड नाली नहीं होने के कारण सीसी रोड जर्जर स्थिति में पहुंच गई है,जिसमें मोहल्ले वासी को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है इन सभी वार्ड में सीसी रोड नाली बनाना सुनिसचित किया जाये।नगर में अवैध शराब बिक्री एवं जुवा सटटा खुले आम हो रहा है जिसे अविलम्भ अंकुर लगया जाये।नगर में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई है।अघोषित बिजली कटौती को नियंत्रित करना।नया बस स्टैंड का भवन एवं दुकान जर्जर स्थिति में है,जिसे सुधार कराना तथा सफाई कराने। मेन रोड से पुराना हास्पिटल तक सीसी रोड अविलम्ब बनाया जाये एवं पारस बंगानी के घर से घोघरा पारा तक सीसी रोड बनाने तथा गांधी चौक से महामाया मार्ग में सूरजशरण चन्द्रसेन के घर पास के बड़े गढ़ेपर बिटी रोड निर्माण की मांग की है।