पंडरिया- जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीराम साहू के निर्देश अनुसार मंडल पंडरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल योगराज टिकरिहा के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से गलत टिप्पणी व अफवाह के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर थाना प्रभारी पंडरिया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें उचित कार्रवाई हेतु मांग किया गया।8स दौरान प्रमुख रूप से मंडल पंडरिया के मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार सोनी, खेम सिंह ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू , भाजयुमो जिला मंत्री सुमित तिवारी , मंडल महामंत्री ललित चंद्रवंशी, भाजयुमो महामंत्री झयकुमार, शत्रुहन सिंह,तेज प्रकाश तिवारी, अमन पाठक, नरेंद्र निर्मलकर ,पार्षद शेर धवलकर , अपेन्द्र चौबे,पुष्पेंद्र पाठक विक्की यादव, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







