राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने गुरुवार को ग्राम पंचायत घुरटकुंडी के गौठान का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का काम सिर्फ कागज में है ,धरातल में कुछ नहीं है। ग्राम घुटरकुंडी के गौठान में ना ही चारा है,और न पीने के लिए की पानी की व्यवस्था है। सिर्फ सेड लगाकर के भ्रष्टाचार किए हैं। गौठान जिस उद्देश को लेकर बनाया गया है ,उस कार्य को लेकर वहां कुछ भी नहीं है।जिला के कलेक्टर व अन्य अधिकारी सिर्फ ऐसी पर बैठकर कागज में काम देख रहे हैं । भूपेश बघेल के पंडरिया आने तक उन्हें हर योजनाओं का एक वीडियो हम बना करके उन्हें भेजेंगे।






