पाटन में भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। मंडल। अध्यक्ष रानी बंछोर के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। तिरंगा यात्रा में सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं विभिन्न प्राधिकृत अध्यक्ष शामिल हुए। यात्रा में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाया।