

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भाजपा युवा मोर्चा बेलर मडंल के द्वारा बेलरगांव, घटुला, पावदार,उमरगांव, गढ़डोगरी,बिरगुड़ी में काग्रेंस के घोषणापत्र के वादे पुरा नहीं करने पर पोस्टर लगाए।इसमें बेरोजगारी भत्ता के वादे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव2018 में काग्रेंस द्वारा अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों को भत्ता देने तथा रोजगार देने की बात को प्रमुखता से शामिंल किया था।लोक लुभावने वादे किए।सत्ता में आते ही अपने वादे को भुल गए।इस याद दिलाने एवं घोषणा पत्र को पूरा कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के अहवान पर मडंलो में पोस्टर लगाएं जा रहे है।इसी अभियान के तहत गांवों के हिदय स्थल से विभिन्न सार्वाजनिक जगह तथा प्रतिष्ठानो में बेरोजगारों की व्यथा बताते हुए पोस्टर लगाना प्रारंभ किया गया।
बेलरगांव मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ न्याय करने में असफल साबित हो गई है।उसे जनहित के रास्ते को अपना कर चलने के लिए हम लोकतांत्रिक पद्धति से माध्य कर देंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जनपद अध्यक्ष दिनेवरी नेताम, मडंल उपाध्यक्ष एवं नगरी जनपद सासंद प्रतिनिधि,अनुसूचित जनजाति मौर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम,पूर्व मडंल अध्यक्ष शेखर आडील, मडंल महामंत्री राकेश चौबे, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, युवा मोर्चा महामंत्री लिलेश प्रजापति, चुममन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी केशान्त गुप्ता, सौरभ चौहान, करण सेन, नोमेशवर साहू,अजय नाग सहित मौर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।






