बेलरगांव एवं आसपास क्षेत्र के कृषि दुकानों में यूरिया-डीएपी की कालाबाजारी, किसानों को ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा खाद, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।धान और सब्जी की फसल के समय में कृषि दुकानों में खाद-बीज की कालाबाजारी चरम पर है। बेलरगांव और आसपास के क्षेत्र की कई कृषि दुकानों में यूरिया, DAP और कीटनाशक तय रेट से दोगुने-तीन गुने दाम पर बेचे जा रहे हैं। इससे छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।

किसानों का आरोप है कि दुकानदार पहले सस्ता खाद लेकर स्टॉक कर लेते हैं, फिर उसे खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। बिना बिल के बिक्री की जा रही है ताकि कोई सबूत न मिले।

किसान बोले – “मजबूरी में लेना पड़ रहा महंगा खाद”
स्थानीय किसान ने कहा की दुकान में जाएं तो 400 का यूरिया 900 रुपए में दे रहे हैं। DAP का कट्टा 1350 का है, 2000 रुपए मांग रहे हैं। बिल भी नहीं दे रहे। अगर नहीं लेंगे तो फसल चौपट हो जाएगी।”
किसान ने बताया कि “कुछ दुकानदार खाद के साथ जबरदस्ती कीटनाशक और माइक्रो न्यूट्रिएंट भी थमा रहे हैं।”

जनप्रतिनिधियों ने मांगी सख्त कार्रवाई
किसान पहले से कर्ज में डूबा है। ऐसे में कृषि दुकानों द्वारा की जा रही कालाबाजारी सीधे किसान की कमर तोड़ रही है। प्रशासन तुरंत सभी कृषि दुकानों की जांच करे, स्टॉक रजिस्टर देखे और दोषियों के लाइसेंस रद्द करे।”

किसानों की मांग
किसानों ने मांग की है कि हर गांव में खाद का अतिरिक्त स्टॉक भेजा जाए, दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाई जाए और कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो।

यदि समय रहते कालाबाजारी नहीं रोकी गई तो किसान कर्ज में और पड़ जाएगा।