पाटन। सेलूद में मामूली विवाद में एक युवक पर दूसरे युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे युवक के गला के पास से खून निकलने लगा। घटना की सूचना उतई थाना में दो है जिससे की अपराध दर्ज हो गया है।

ग्राम सेलूद भांठापारा मे रहने वाले 18 वर्षीय पंकज पटेल ने थाने में सूचना दी है की वे 27/01/23 के करीब 06 बजे शाम कब्बडी ग्राऊंड सेलूद भांठापारा के पास खडा था । उसी समय सेलूद का रहने वाला शुभम दास मानिकपुरी ग्राऊंड पर मत खडा हो कहकर उसे धक्का मुक्की करने लगा। तब पंकज अपने घर चला गया और घर के सामने खडा था । उसी समय शुभम दास मानिकपुरी दौडते दौडते पंकज के घर पास आया और उसे माँ बहन की गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ मे रखे धारदार सेविंग ब्लेड से मेरे बांये गला के पास मार दिया। इससे वे काफी घबरा गए। पुलिस ने सूचना पर अपराध दर्ज कर लिया है।






