पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम अमली डीह में मतदान कुछ समय यह बाधित रहा। यहां पर मतदाताओं ने मतदान केंद्र के सामने पहुंचकर बी एल ओ द्वारा मतदाता पर्ची नहीं बांटने का विरोध किया। भीड़ बढ़ी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की समझाइश देकर मतदान शुरू कराया गया। फिर हाल मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।







