पाटन। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रांतीय आह्वान पर पाटन एवं जामगाव एम परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी अब चरणबद्ध आंदोलन में शामिल हो रहे है । 23 जनवरी से आगनबाड़ी को बंद कर हड़ताल में शामिल होंगे। पिछले सात 7 जनवरी से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका काली पट्टी लगाकर काम कर रहे थे । बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूर्ण करने का निवेदन किया गया था। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर किसी भी प्रकार की विचार नहीं किया गया है। इससे अब चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है। संघ के पाटन ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती लता साहू ने बताया कि इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आगे प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन को गति दी जाएगी 23 जनवरी से शुरू होने वाला सांकेतिक हड़ताल 27 जनवरी तक जारी रहेगा। इसकी जानकारी पाटन परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दे दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाटन ब्लॉक में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा जामगांव एम एवं पाटन परियोजना का संचालन किया जा रहा है। पाटन परियोजना में कुल 267 आंगनवाड़ी है जिसमें एक कार्यकर्ता व सहायिका पदस्थ है।। इसी तरह से जामगांव एम परियोजना में 184 आंगनबाड़ी केंद्र है जिसमें सहायिका व कार्यकर्ता पदस्थ है । ये सभी काला पट्टी लगाकर काम शुरू किया है। इन आंगनवाड़ी केंद्रों में 23 से ताला लग जाएगा।






