दुर्ग ग्रामीण : बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस कार्यालय का किया घेराव… मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम अंडा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रकार के नेतृत्व में बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर बिजली ऑफिस कार्यालय का  घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया गया। प्रदीप चन्द्रकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली बिल की बढ़ोतरी कर एक बार फिर प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया हैं।बिजली उपभोक्ताओं को घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि और गैस घरेलू बिजली की दर मे 25 पैसे प्रति मिनट महंगी कर दी गई है सार्वधिक बढ़ोतरी क़ृषि पम्प के दामों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गईं है।पूर्वअध्यक्ष पंचायत जनपद दुर्ग देवेंद्र देशमुख ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा पहले से किसानों के साथ दुर्भावना और उपेक्षा के कारण खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान है और अब कृषि पंप में बिजली दर बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है! पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्रकार ने कहा की विष्णुदेव सरकार ने जनता को लूटने के तरह तरह हथकंडे अपनाये जा रहें बिजली दरो में वृद्धि भी उसी का स्वरुप है दूसरी ओर किसान खाद बीज समय पर नही मिलने से परेशान हैं।आज हम कांग्रेस के साथी गण ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री  को बिजली दरो में मूल्य वृद्धि वापस लेकर प्रदेश के उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से छुट दिलाने के लिए निवेदन किये हैं। बिजली आफिस कार्यालय का घेराव रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगीता चन्द्राकर, पूर्व सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख,तिर्थराज चन्द्राकर, तारकेश्वर चन्द्राकर, सरपंच दिग्विजय सिन्हा,डा चेलक, राम किशुन, रूखमणी,राजा राम सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।