ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन का हुआ विस्तार, तोरण सिन्हा बने उपाध्यक्ष


पाटन।।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस विस्तार के तहत ग्राम तरीघाट निवासी तोरण सिन्हा को ब्लॉक उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष तोरण सिन्हा ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सिन्हा ने आगे कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका