भाजपा सरकार के नाकामी व क्षेत्रीय विधायक के असफलता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गे धरना प्रदर्शन


पण्डरिया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम से एस डी एम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल की उपस्थिति मे कांग्रेसियों द्वारा पण्डरिया के प्रमुख 12 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।प्रमुख मांगों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शकर कारखाना मर्यादित पण्डरिया में किसानों द्वारा विक्रय किए गन्ना फसल की राशि का भुगतान व बचे हुए राशि का तत्काल भुगतान जल्द करवाने, पूर्ववती सरकार की भांति कोदो,कुटकी,रागी को न्यूनतम समर्थन मूल्य में पुनः खरीदी करने की मांग।पण्डरिया में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स बनाए जाने कि मांग।पण्डरिया का नया बस स्टैण्ड जर्जर स्थिति में है इसके जीर्णोद्धार या नवीन बस स्टैण्ड बनाने की मांग।नगर पालिका पण्डरिया वार्ड कमांक 05 नवापारा पण्डरिया कृष्णा कुंज में पानी व्यवस्था एवं चौकीदार सुविधा की मांग।नगर पालिका पण्डरिया मे अधोसंरचना मद मूलभूत एवं चौदवे,पन्द्रवे वित मद मे कांसेस पार्षद लोगो को भी समान अधिकार मिलना चाहिए।ग्राम पंचायत झिरियाखुर्द की ओर जाने वाला कच्ची सड़क*को पक्की सड़क बनाए जाने की मांग।
सुदूर वनांचल क्षेत्र के जर्जर सड़को की निर्माण की मांग – जिसमें दमगढ़ से कांदावानी (लगभग 08 किलो मीटर)।
बदना से पण्डरीपान (13 किमी),बदना से पण्डरीपानी (7 किमी), महीडबरा से बिरहुलडिह(9 किमी),
कुई से देवसरा (9 किमी) सड़क निर्माण की मांग।लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचार की जांच की मांग।जिसमें
शक्कर की बोरी खरीदी में भ्रष्टाचार।मशीन की सामग्री खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच की मांग।पण्डरिया क्षेत्र में धान खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच:
धान खरीदी केंद्र में निर्धारित मात्रा से अधिक धान लेना।
अवैध रूप से धान का कय-विक्रय।पण्डरिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, अपराध, चोरी और हत्या पर रोक लगाने की मांग।
बकेला डायवर्सन में बकेला से पडीपथरा, गांगपुर तक नहर विस्तारीकरण में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। उन्होंने इन भ्रष्टाचार का मुख्य कारण भाजपा सरकार की नाकामी और क्षेत्रीय विधायक की असफलता को बताया गया है।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर, वरिष्ठ नेता काशीनाथ ठाकुर,मनीष शर्मा, रवि चन्द्रवंशी, अतुल बरगाह, शिवकुमार यादव, शिवकुमार तिवारी, सत्रुहान चन्द्रवंशी, जीतराम चन्द्रवंशी , गौतम शर्मा , रवि गुप्ता औऱ पण्डरिया ब्लाक के पूरा कार्यकारणी औऱ मण्डल अध्यक्ष गढ़ औऱ पार्षद पण्डरिया, पांडातराई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।