
तोरण साहू (7389384721)
पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज पाटन क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति निपानी के धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते हुए किसानों से चर्चा किया। अध्यक्ष ठाकुर सर्वप्रथम धान खरीदी केंद्र निपानी पहुंचे जहां सुचारू रूप से धान खरीदी का संचालन देख संचालक समिति, अधिकारी कर्मचारी को धान खरीदी में किसी भी प्रकार से कोई समस्या किसानों को न हो इसकी समझाइश दी।निपानी सोसाइटी के बहुत से किसानों ने रकबा शून्य होने की जानकारी दिया। जिस को तत्काल सुधार करने तहसीलदार पाटन के माध्यम से हल्का पटवारी को निर्देशित किया। धान खरीदी केंद्र निपानी में निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक मौजूद रहे। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया।

अब तक निपानी सोसायटी में अब तक 6586.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है जिसमें से 3220.00 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है, 3366.80 क्वि धान परिवहन हेतु शेष है।श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल उगाने वाले किसानों की संख्या साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। इस साल 95 हजार नए किसानों ने खरीफ सीजन में धान की फसल बेचने के लिए पंजीयन करवाया है। इससे यानी एक बात तो साफ की छत्तीसगढ़ में किसानों की धान के खेती करने में रुचि लगातार बढ़ती जा रही है जो दर्शाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के किसान हितैसी निर्णय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश मे एक मात्र सरकार है जिन्होंने किसानों का धान 2640 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को देशभर में सबसे ज्यादा धान पर एमएसपी मिलता है इसलिए खेती से दूर हो चुके किसान भी अब खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं. इसलिए हर साल धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है. 2018 से 2022 तक किसानों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 24 लाख हो गई है. इसके अलावा खेती का रकबा भी 25 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। निरीक्षण के दौरान निपानी समिति अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, प्रबंधक कौशिक, सहित आस पास के कृषकगण मौजूद रहे।