विद्युत समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर जम कर बरसे कांग्रेसी

अंडा। ग्राम अंडा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। उपस्थित काग्रेसियो ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है। तथा बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता एवं किसान परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस लिए जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आम जनता सहित किसान भाइयों को राहत पहुंचाने की मांग की गई। एवं महामहिम राज्यपाल के नाम से थाना प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर धरना को केशव बंटी हरमुख उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल छ.ग. में संबोधित करते हुए कहा कि बिजली की समस्या हर व्यक्ति की समस्या हैं , बारिश के ऐसे विपरीत मौसम में बिजली का कटौती करना किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं, सरकार को ऐसी स्थिति में किसानो की मदद के लिए कदम उठाना चाहिए, बलकि उनके साथ न्याय कर रहे हैं, जिससे सरकार की नियत साफ झलकती हैं कि कृषि को बर्बाद करना चाहते हैं।

जिला पंचायत सभा पति लक्ष्मी साहू ने कहा कि सरकार के नितियो का घोर विरोध करते हुए कहा कि अगर हमारी यहा मांगे पुरी नही होगी,तो उग्र आदोलन का लिए बाध्य होगे।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर व्दारा धरना प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसियों को एकजुट हो कर आगे बढने पर बल दिया।
धरना को मोहन हरमुख उपाध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस, रिवेंद्र यादव अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ जिला दुर्ग, प्रशन्न टांक,बाबू लाल देशमुख, धर्मेंद्र बंजारे, शिवनारायण दिल्लीवार, प्रवीण चंद्राकर, दिवाकर गायकवाड, पुकेश चंद्राकर, चुन्नी लाल चंद्राकर, जगदीश दीपक साहू, तुलसी देशमुख, दिग्विजय सिन्हा आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर इस आसाय की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर एवं महामंत्री टिकेश्वरी लाल देशमुख ने ब्लॉक के सभी कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों के साथ साथ कांग्रेस के सभी निकाय एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, नगर पंचायत, पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस नेता पुकेश चंद्राकर, तिर्थ राज चंद्राकर, तारा शर्मा, तारकेश्वर चंद्राकार, डा चेलक, के.के. चंद्राकर, नन्द कुमार देशमुख, मनोज चंद्राकार, पिलेश्वर साहू,अगेश्वर देशलहरे , चांद खान, लक्षय देशमुख, जीवन सिन्हा, हिरा लाल चंद्राकर , गोवर्धन बारले, रोशन साहू, अजय चतुर्वेदी, धृतपाल देशलहरे, तेज राम चौहान, अरविंद चंद्राकर, बरातु दिल्लीवार,आत्मा राम साहू ,
सहित सकडो कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के सम्पूर्ण मंच संचालन टिकेश्वरी लाल देशमुख ने किया।