पाटन।।
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारियों का प्रमोशन लम्बे समय से लंबित है।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के दुर्ग संभाग के कार्यकारी संभागाध्यक्ष एवं पद प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रामटेके ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के समस्त 33 जिले में डिप्टी एम ई आई ओ के पद खाली हैं और सभी जगहों पर प्रभारी डिप्टी एम ई आई ओ कार्यरत हैं , खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारियों के प्रमोशन से जिला स्तर के उक्त पदों को भरा जाना है। उक्त पदों को भरने के लिए डायरेक्टर, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़, नया रायपुर से 2022 में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई थी उसके बाद अब तक न तो सूची जारी की जा रही है नहीं प्रमोशन ही किया जा रहा है। संगठन के माध्यम से डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ को दर्जनों बार पत्र लिखकर अनुरोध किया गया किंतु हर बार सिर्फ आश्वासन के अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है इस बीच चार डायरेक्टर बदल चुके हैं, वहां के बाबू एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा हर बार टाल मटोल किया जाता है और एक हफ्ते के अंदर सूची निकालने का आश्वासन देते हैं पर वह दिन अभी तक नहीं आया है।
अपने प्रमोशन की बाट जोह रहे अनेक खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। विभाग की इस उदासीनता पूर्वक रवैया से खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारियों में भारी असंतोष व्याप्त है और अब कोर्ट के शरण में जाने के लिए मन बना लिये हैं।







