पाटन।समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन समग्र शिक्षा पाटन द्वारा किया गया ।बीआरसी भवन पाटन में आयोजित आकलन शिविर में विभिन्न बाधित से ग्रसित कुल 56 बच्चों की उपस्थिति रही जिसमें दृष्टिबाधित अस्थि बाधित मानसिक मंद और श्रवण बाधित बच्चे शामिल हुए। बच्चों के पंजीयन उपरांत बच्चों की बाधित। के अनुरूप परीक्षण एवं 40% से अधिक दिव्यागता वाले बच्चों का प्रमाणीकरण का कार्य संबंधित विशेषज्ञ द्वारा किया गया । जिसे सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर उपरांत प्रदान किया जावेगा।
उपस्थित बच्चों में से 16 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, 04 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं 14 बच्चों को जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया।
शिविर में बच्चों का परीक्षण करने हेतु डॉक्टर अरुण कटारे हड्डी रोग विशेषज्ञ, श्री हेमंत कुमार साहू नेत्र सहायक, श्री कृष्ण कुमार वर्मा सेक्टर सुपरवाइजर, श्री भोज प्रकाश साहू एवं श्रीमती उषा वर्मा आर एच ओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से उपस्थित रहे। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग दुर्ग से श्री रजनीश डडसेना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महिलांगे श्री खिलावन चोपड़िया बीआरसीसी पाटन, घनश्याम सिंह साहू बीआरपी समावेशी शिक्षा, श्रीमती हेमा सेन स्पेशल एजुकेटर, श्री दिलीप कुमार दास लेखपाल, श्री उत्तम कुमार चंद्रवंशी फिजियोथैरेपिस्ट एवं अटेंडेंट अखिल कुमार ठाकुर उपस्थिति रहे। देवनारायण बघेल, श्रीमती सरोज बघेल श्रीमती प्रतिमा सिंहा, मीनू कन्नौज एवं श्री अशोक कुमार ओझा शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम श्री अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री सुरेंद्र पांडे जिला मिशन समन्वयक एवं श्री आई के रामटेक सहायक जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।







