संजय साहू अंडा।आज दिनांक 15.02.2024 दिन गुरूवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन के निर्देशानुसार एवं डॉ. नरेन्द्र गोलन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उतई के मागदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय स्तन कैंसर जाँच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में किया गया जिसमें निकटतम ग्राम उतई, डूमरडीह, खोपली, कातरो, बोरीगारका, करगाडीह, मातरोडीह, पाउवारा, कोकड़ी, पुरई, उमरपोटी, नेवई, मचान्दूर एवं घुघसीडीह कुल 305 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें 09 पाजिटीव महिलाओं का चिन्हांकित किया गया। जिसमें जिला से टीम गंधाली देसाई प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट यू.ई. लाईफ साईन्स, डॉ. ज्योति ध्रुवे, डॉ. एन.एल. बंजारे, डॉ. पुष्पांजू क्लाईमिस, नीशा फब्यानी, आर.एम. ए. ओमेश्वरी साहू, आर.एम.ए., लूमिन साहू, कु. संध्या भगत, सरिता पाण्डेय, सोफिया डेविड, दिप्ति मसियारे, हिना चंद्राकर स्टाफ नर्स तथा सेक्टर उतई अंतर्गत श्रीमती धनेश्वरी साहू, एल.एच.व्ही. सुश्री मीना वर्मा, एल.एच.व्ही. दामिनी साहू, एल.एच.व्ही. अन्नपूर्णा साहू, सी.एच.ओ., कु. मिनाक्षी, सी.एच.ओ. शम्पा देवनाथ सी.एच.ओ. तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के सभी प्रशिक्षित डॉक्टर, स्टाफ नर्स, मितानीन, ब्लाक समन्वयक, मितानीन कार्यक्रम, प्रेरक का सहयोग रहा।








