पंडरिया।शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया ब्लॉक के गठन पश्चात प्रथम बैठक जिला संरक्षक दीपक कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष शत्रुहन प्रसाद डड़सेना की उपस्थिति में रविवार को हुई।जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यरूप से ग्रीष्मकालीन अवकाश को अर्जित अवकाश के रूप में सर्विस बुक में समायोजित करने तथा विभिन्न आवश्यक विषयों एवं समस्याओं पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक रामानुज सिंह ठाकुर, अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय जितेंद्र चंद्रवंशी, भागीरथी चंद्राकर, सचिव ईश्वर तिवारी, सह सचिव भागवत साहू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र खांडे, सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल चंद्राकर, प्रवक्ता उत्तम लॉयल, मीडिया प्रभारी हमीद उल्ला खान, कार्यकारिणी सदस्यों में दिलीप सोनवानी, कमल सोनी, विष्णु चंद्राकर, काशीराम गोयल, जनक तिलगाम, रामसिंह धुर्वे, डालचंद चंद्रवंशी, रामसनेही चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
