पाटन। दिनांक 06.02.2024 को पशुधन विकास विभाग दुर्ग के तत्वाधान मे ग्राम अरसनारा मे विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के पशु पालको और कृषकों के द्वारा उन्नत गाय, उन्नत बछिया, उन्नत बछड़ा, उन्नत बकरा बकरी, स्वस्थ बैलजोड़ी, उन्नत मुर्गी, बतख, बटेर का प्रदर्शन हुआ एवं सभी पशु पक्षी वर्गों मे प्रतियोगिता आयोजित कर पशु पालको को परस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकार सदस्य जिला पंचायत थी एवं अध्यक्षता श्री खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष मध्य पाटन मण्डल द्वारा की गई । विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्री लोकमणी चंद्राकार मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन मण्डल, सरपंच श्री हरिशंकर साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्री मेहत्तर वर्मा, पूर्व सरपंच श्रीमती सुलेन साहू, श्रीमती पुष्पा मणिकपुरी उपस्थित हुए । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं दुर्ग डा सुधीर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे नोडल अधिकारी डा ज्योति मुखोपाध्याय वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय पाटन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 99 पशुपालकों के द्वारा उपस्थिति दी गई। प्रदर्शनी प्रतियोगिता हेतु विभिन्न वर्गों मे 75 पशु पक्षियों का पंजीयन किया गया ।
उन्नत दुधारू गाय वर्ग मे अरसनारा के दुर्योधन साहू को प्रथम, नवागाँव के आशीष यादव को द्वितीय और अरसनारा के गौतम बुध को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बछिया वर्ग मे अरसनारा के आनंद वर्मा को प्रथम, चंगोरी के महेंद्र वर्मा को द्वितीय और अरसनारा के लव कुमार साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बछड़ा वर्ग मे अरसनारा के तुलाराम वर्मा को प्रथम, अरसनारा के हरिशंकर साहू को द्वितीय और अरसनारा के भुवन लाल साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वस्थ बैल जोड़ी वर्ग मे सिकोला के बलिराम साहू को प्रथम, अरसनारा के फिरता राम यादव को द्वितीय और अरसनारा के रोहित साहू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत बकरा बकरी वर्ग मे अरसनारा के महतो यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्नत पक्षी वर्ग मे देमार के किशनलाल को प्रथम, चंगोरी के जितेंद्र कुर्रे को द्वितीय और सिकोला के करम सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पशुधन विकास विभाग की ओर से डा. अर्चना जैन, डा. रवींद्र चौरसिया एवं डा. हरिशंकर चंद्राकार द्वारा पशुओ को चयनित करने का कार्य किया गया। मंच संचालन हलधर ठाकूर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डा बी मुखोपाध्याय, डा रोशन कश्यप, डा झरना चंद्राकर, सुमन यादव, श्याम वर्मा, के के मरकाम, जी एस ध्रुव, नीरज महतो, गजानन्द कामड़े, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, मिहिलाल निर्मलकर, मेवा राम फरोस, हीरु राम पाटील, तेजनाथ देवांगन, ईश्वर साहू, श्रीमती रतना बन्छोर, योगेंद्र बघेल और क्षेत्र के समस्त प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता व गौसेवको की विशेष भूमिका रही।







