ब्लाक स्तरीय बाल कौशल प्रतोयोगिता सम्पन्न हुआ


पंडरिया-ब्लाक के ग्राम जंगलपुर में दो दिवसीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा मंगलवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया ब्लाक में शिक्षक पूरी कर्मठता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही वे आज विधायक पद तक पहुंची हैं।उन्होंने कहा कि बच्चो के बीच आकर थकान दूर हो जाती है।इस प्रकार की प्रतियोगता से बच्चों में लीडरशिप की भावना विकसित होती है।उन्होंने अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के अलावा खेल में सक्रिय रहते थे।पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के अलावा खेल में भी अच्छा भविष्य रहता है। उन्होंने सभी को अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।उन्होंने बाल कौशल प्रतिस्पर्धा में बालिकाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता को शामिल करने की सराहना करते हुए कहा कि  महिला टीम विगत दिनों विश्व कप जीतकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है,महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।।इससे पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडरिया नंदनी साहू व राजेश्वरी महेंद्र धृतलहरे ने कहा कि खेल-कूद हमारे लिए बहुत जरूरी है।शरीर के साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेल सहयोग प्रदान करता है।उन्होंने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि संकुल से लेकर ब्लाक स्तर खेल के साथ जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव,ब्लाक व सभी का नाम रोशन करें।विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चों में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई है।जिसके लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों के सहयोग से हो रहा है।इसके लिए किसी प्रकार की बजट नहीं रहती है।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जहां खेल का विकास होता है।वहीँ शैक्षिक स्तर में भी वृद्धि होती है।बच्चे 130 तक पहाड़ा बता रहे हैं,वहीं 10 मिनट तक अंग्रेजी में फर्राटेदार इंग्लिश में बातें कर रहे हैं।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी,मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी,बाल मुकुन्द चंद्रवंशी,सरपंच जंगलपुर हरीश चंद्रवंशी,जिला शिक्षा अधिकारी एफ आर वर्मा ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता, एबीईओ कैलाश साहू,दीपक ठाकुर व रामचंद साहू ,समस्त संकुल प्रभारी व समन्वयक,शिक्षक सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।ब्लाक स्तरीय प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ सोमवार को हुआ था।जिसमें मेजबान कुंडा जोन के अलावा पंडरिया, दुल्लापुर बाजार व कुकदूर जोन के प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए तथा अपनी खेल व कला का प्रदर्शन किया।प्रतिस्पर्धा में एकल खेलों में दौड़,बोरा दौड़,कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़,सुई-धागा दौड़,मेंहंदी, चित्रकला,विज्ञान मॉडल,कबाड़ से जुगाड़,ऊंची कूद,लंबी कूद तथा सामूहिक खेलों में कबड्डी,खो-खो,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई।