ब्लाक स्तरीय सीएससी संघ का गठन हुआ


पंडरिया-मंगलवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार कक्ष में विकासखंड पंडरिया के शैक्षिक समन्वयक संघ का गठन करने के सम्बंध में बैठक किया गया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।समन्वयक संघ के संरक्षक के रूप में रामानुज सिंह ठाकुर, अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी एवं भागीरथी चंद्राकर, सचिव ईश्वर तिवारी, सह सचिव भागवत साहू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र खांडे, मीडिया एवं प्रवक्ता उत्तम लॉयल को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बैजनाथ चंद्राकर, जनकसिंह तिलगाम, दिलीप सोनवानी, विष्णु प्रसाद चंद्राकर, कमल कुमार सोनी, अशोक पाण्डेय का चयन किया गया। उक्त गठन जिला कबीरधाम के पदाधिकारी दीपक कुमार ठाकुर संरक्षक, उपाध्यक्ष द्वय शत्रुहन प्रसाद डड़सेना, दुर्गेश पाण्डेय, कामता प्रसाद चंद्रवंशी सचिव एवं बोड़ला ब्लॉक से के. डी. वैष्णव की उपस्थिति में किया गया।