पंडरिया में ब्लॉक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कुल 11 मंडलियों ने लिया भाग

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार रामायण मंडली प्रतियोगिता कराए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था।इसी तारतम्य में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक भवन पंडरिया में किया गया। जिसमें ब्लॉक से विभिन्न पंचायत से चयनित 11 मानस मंडलीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, राजीन गायकवाड नगर पंचायत अध्यक्ष ,नवीन जयसवाल अध्यक्ष बलाक कांग्रेस,पालेश्वर चंद्राकर अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब, गुरु दत्त शर्मा विधायक प्रतिनिधि, तुलस कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, घनश्याम साहु जिला महामंत्री एवं पार्षद गण के कर कमलों से हुआ। प्रत्येक मानस मंडली को प्रस्तुति हेतु अवधि 30 मिनट एवं उनके प्रदर्शन पर 100 अंक निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जी आर साहु प्राचार्य,एम आर धुव ब्याख्याता, वाय के कुलमित्र मानस विशेषज्ञ व्याख्याता एवं नीलम श्रीवास्तव का सहयोग लिया गया। मानस मंडलीयों की संगीत व्याख्यान एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रथम स्थान पर राग- रागिनी मानस परिवार छीतापार, द्वितीय स्थान पर ज्योति मानस मंडली लड़ुवा एवं तृतीय स्थान पर एकलव्य मानस मंडली रमतला की मंडली रही।विजेता मानस मंडलीयों को समुंद्र सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष, अंजनी कृष्ण चंद्राकर सभापति, पारस बंगानी जनपद सदस्य ,धनराज डाहिरे जनपद सदस्य ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम डीएल डाहिरे,तरुण बघेल सीईओ पंडरिया, लालजी चंद्राकर सीएमओ, फिरोज खान बीईओ, अश्वनी चंद्राकर प्रभारी ब्लॉक क्रीड़ा विजय चंदेल, दौलत पाठक, संजय चंद्राकर उपस्थित रहे।