विकासखंड स्तरीय कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अभिप्रेरणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

– डीईओ वाय डी साहू सहित अधिकारी गण हुये कार्यशाला में शामिल


पंडरिया । नगर के शास. कन्या उच्च .माध्य. शाला पंडरिया में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय प्रविणयता उन्नयन ,परामर्श ,समाधान एवं उत्प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विकासखंड पंडरिया के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में अध्यनरत कक्षा ,10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट सफलता हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा दी गई।


कार्यक्रम के आयोजक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में परीक्षार्थियों को उचित टिप्स व ट्रिक्स के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी योग दास साहू ने कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि मन और लगन से अध्ययन करें,तो वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।सहायक संचालक यु.आर.चंद्राकर ने बच्चों को सटीक एवं निर्धारित शब्द सीमा में उत्तर देने, लेखन का अभ्यास करने एवं छोटी-छोटी परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

एम.आई.एस सतीश यदू ने मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से परीक्षा की तैयारी हेतु सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित का किया।सभी विषय विशेषज्ञों ने विषयगत शंकाओं का समाधान करते हुए परीक्षा में तैयारी के लिए सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाने, प्रश्न पत्र का अभ्यास करने, ब्लूप्रिंट का ध्यान रखते हुए, ऊर्जावान एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया ।


प्रविणयता उन्नयन कार्यक्रम प्रातः 9:30 से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 138 छात्र छात्राओं ने पंजीयन कराया ।कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्राचार्य एन.के एक्का , सहायक नोडल अधिकारी शैल बिसेन, सभी विषय विशेषज्ञ सहित संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।