नगरी/सिहावा, बेलरगांव।संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्यालयीन छात्र छात्राओं को संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराने,लोकतांत्रिक मूल्यों,छात्रों में अनुशासन , सहनशीलता स्थापित करने, वाद विवाद कौशल को विकसित करने,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण व्यक्त करने के लिए विभिन्न स्तरों पर एक मंच प्रदान किया जाता है। इसी के तहत विकासखंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता शहर के पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी और अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में 24 सितंबर को संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। 50 मिनट की निर्धारित समयावधि में प्रतिभागियों ने संसद में विशेष सत्रों के दौरान संपन्न होने वाली गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शन किया। इसके लिए उच्च कार्यालय द्वारा नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के सफल और सुचारू संचालन के लिए संसदीय प्रक्रियाओं के जानकार व्यक्तियों को निर्णायक नियुक्त किया गया था जिन्होंने विभिन्न मापदंडों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्रदान किया।क्रमशः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा प्रथम और पीएमश्री सेजेस नगरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विजेता और उप विजेताओं को नोडल अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और सामूहिक ट्राफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आर साहू, सहायक नोडल अधिकारी माहेश्वरी ध्रुव, मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र कुमार नेताम, सेजेस नगरी के प्राचार्य एस के प्रजापति, निर्णायक के रूप में अजय ग्वाल प्राचार्य हाई स्कूल खैरभरी, महेंद्र कुमार बोरझा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला बोडरा, श्रीमती तुलसी ध्रुव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर, प्रभारी शिक्षक रमेश पटेल, अर्पणा लाल, वेदराम सेन, नीलकंठ ठाकुर, महेश सूर्यवंशी सहित अन्य उपस्थित थे। अंत में निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर प्रशस्ति पत्र पर प्रदान किया गया।





