सीएचसी कासाबेल में में हुआ रक्त शिविर का आयोजन

जशपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस. तिर्की के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ। शिविर में कांसाबेल एवं सरईपानी के युवाओं,थाना कांसाबेल तथा समस्त सी एच सी कांसाबेल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान एक महादान है जो कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा और जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड प्राप्त हो सकेगा।