उतई महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 17 दानदाताओं ने किया रक्तदान

अण्डा। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के तत्वावधान में शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय, उतई में 24 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बीएमओ निकुम डॉ. डी.के. बेलचंदन के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. कुर्रे के सहयोग से किया गया।

शिविर में छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय स्टॉफ एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 17 दानदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें 13 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. कुर्रे, प्राध्यापक डॉ. राकेश मिंज, एनसीसी ऑफिसर अनुसूइया, बीएमओ निकुम डॉ. डी.के. बेलचंदन, बीईटीओ विक्रम सिंह रामटेके, इंचार्ज सीएचसी उतई डॉ. दुर्गेश कुमार वर्मा, उतई नगर के समाजसेवी सतीष पारख सहित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग की मेडिकल टीम एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने और समाज में मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।