पाटन कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में यूथ रेड क्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वाधान में, रेड क्रॉस ब्लड बैंक डीकेएस हॉस्पिटल परिसर रायपुर के डाक्टर्स एवं लैब टेक्निशियन के सहयोग से एकदिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ, डॉ आर के वर्मा, संयोजक डीके भारद्वाज प्रभारी प्रभारी यूथ रेड क्रास, सह संयोजक डॉ एस के भारती कार्यक्रम अधिकारी रासेयों, क्रीड़ा धिकारी डॉ दिनेश नामदेव, अतिथि व्याख्याता चंद्रशेखर देवांगन एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसायटी व कार्यक्रम संयोजक डीके भारद्वाज, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ एस के भारती व स्टाफ स्टाफ मेंबर ने रेड क्रास ब्लड बैंक से पधारे अतिथि गण कमलदास मानिकपुरी, कुंजिका लता टंडन, नंदकिशोर, चुलु राज यादव, एवं एचडी एफ सी बैंक से पधारे नीरज साहू को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डी के भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में रक्तदान कार्यक्रम के उद्देश्यों का महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमारे द्वारा किये गए रक्तदान से जरूरतमंद के जीवन को बचाया जा सकता है, साथ ही रक्तदान पश्चात अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन युक्त पौष्टिक आहार लेने की बात कही। डॉ दिनेश नामदेव ने कहा कि हम सभी समाजिक प्राणी है और प्रकृति ने हम सभी को जीवन जीने का अधिकार दिया है जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। एच डी एफ सी बैंक सुंदर नगर रायपुर ब्रांच के प्रतिनिधि नीरज कुमार द्वारा रिफ्रेशमेंट एवं रक्तदाताओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मनित किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं सहायक प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ रेड क्रॉस के वालेंटियर कु दामिनी, निधि,इशिता, प्रिया,मुस्कान,सारिका युवाशी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के मनीषा,प्रेरणा, भूपेश इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में एचडीएफसी बैंक की ओर से महाविद्यालय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ आरके वर्मा द्वारा किया गया।