अंजुमन कमेटी पंडरिया&ऑल मुश्लिम वेलफेयर फाउंडेशन दुर्ग संभाग के तत्वधान मे रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन


पंडरिया- ईद मिलादुन्नबी एवं ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक़ मौके पर रविवार को ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन पंडरिया, दुर्ग संभाग के जानिब से नगर के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम जमात के लोगों ने हिस्सा लिया। इस शिविर में 17 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर मे विशेष रूप से नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुये सभी रक्त दाता को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए हेलमेट का तोहफा दिया और बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे जरुरत मंद की लोगों की मदद हो सकेगी। इस शिविर को सफल बनाने में समाज के इमाम साहब हाफ़िज़ मो. उवैश, हबीब कुरैशी,  मो. लतीफ,मोकीम,रज़ा इलाही, पीर मो. अबूबकर, हाजी इशाक, ईश्ताक़, शेख अलीम,इस्माइल, अल्ताफ,शेख नसीम,शेख अकरम, अमीर खान, असलम, हकीम, रफीक,अशरफ,जमीर, अशफाक भाई शामिल रहे. ऑल मुस्लिम फाउंडेशन की जानिब से हमीदउल्ला खान के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी का हौसला अफ़ज़ाई किया गया।