पहाड़ी कोरवाओ के मध्य हुआ खूनी संघर्ष, तीर चलाकर युवक को कर दिया लहुलुहान, जशपुर रिफर

जशपुर। दो पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवकों के बीच बीती रात तीर धनुष चलने से एक युवक घायल हो गया है।तीर हाथ के आरपार हो गया है जिसे इलाज के लिए सन्ना अस्पताल में लाया गया।यहां चिकित्सा सुविधा के अभाव में उसे उच्च स्तरीय ईलाज के लिए जशपुर रिफर कर दिया गया।

मामला है जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के हर्रा डीपा के खजरीकोना गांव का जहां बीती रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जहां एक युवक ने दूसरे पर तीर चला दिया।

घायल टिप्सी कोरवा ने बताया कि दसरा और उसके नाती ने उसपर तीर से हमला कर दिया।जिसके कारण उसके हाथ के आरपार तीर घुस गया।विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

देर रात युवक को ग्राम सचिव ने 108 के माध्यम से सन्ना अस्पताल में भर्ती कराया है जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में उसे जशपुर रिफर कर दिया गया है जहां घायल का ईलाज किया जा रहा है।

मामले में सन्ना थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे ने बताया कि उन्हें थाने में अब तक सूचना नहीं मिली है।मामले में जांच की बात उन्होंने कही है।