महाकाल की नगरी कौही में 08 अगस्त को बोल बम सावन कावरिया मेला एवम रुद्राभिषेक व महाप्रसादी का हो रहा आयोजन

तोरण साहू (7389384721)

रानीतराई । महाकाल की नगरी कौही में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाले सोमवार 08 अगस्त को बोल बम सावन कावरिया मेला एवम रुद्राभिषेक व महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुरुआत सुबह स्वयंभू शिव जी के जलाभिषेक से होगा। हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित कृष्ण कुमार तिवारी पाटन वाले के करकमलों संपन्न होगा। यह कार्यक्रम का आयोजन श्री महाकाली और श्री हनुमान मंदिर वि हि प ईकाई कौही के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे आस पास से बोल बम समति कौही, सिलघट, सुपेला, सेमरा जरवाय, बोरेन्दा एवं समस्त समीपस्थ ग्राम सर्वोदय समिति कोही, बजरंग दल समिति पंचकोसी समिति, दुर्गावाहिनी महिला स्व सहायता समूह एवं समस्त स्व-सहायता समूह कौही का भी सहयोग रहेगा। रात्रिकालीन कविता वासनिक कृत रंग झाझर कार्यक्रम रखा गया है।