उतई/बूथ विजय अभियान के तहत आज नगर पंचायत उतई के महावीर ग्लोबन स्कूल परिसर में भाजपा उतई मंडल का बैठक सम्पन्न हुआ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष एवं उतई मंडल प्रभारी दिलीप साहू,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के उपस्थिति में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी विजय बघेल जी को भारी बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया । बूथ विजय अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में जाकर लाभार्थी संपर्क एवं प्रत्येक बूथ पर घर घर झंडा लगाने के संदर्भ में व्यापक रणनीति पर चर्चा किया गया।


इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कमल का निशान ही हमारा प्रत्याशी होता है ,सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इन 10 वर्षो में जो कार्य किये है उनसे भी बड़े कार्य आगामी वर्षो में होंगे । केंद्र में मोदी सरकार ने 370 अनुच्छेद हटाया,caa ट्रिपल तलाक जैसे कानून बनाये वही दूसरी ओर गरीबो को पक्का मकान,शौचालय और किसानों को कृषक सम्मान निधि जैसे लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुचाये । मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और अधिक परिश्रम के साथ चुनावी रण में हमे उतरना है ।वही दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमो को विस्तार से कार्यकर्ताओ के समक्ष रखा । बैठक में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे सभी ने अबकी बार 400 पार के नारे को धरातल में कर दिखाने का संकल्प लिया । बूथ विजय अभियान के तहत 30 मार्च से घर घर झंडा लगाकर चुनाव समर में उतरेगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद व दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदू लाल साहू,दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,दिलीप साहू मंडल अध्यक्ष उतई फत्तेलाल वर्मा,खेमलाल चंद्राकर,टीकाराम साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर बंजारे,अजीत चंद्राकर किसान मोर्चा जिला महामंत्री,पार्षद सतीश चंद्राकर,लक्ष्मी नारायण साहू उतई नगर भाजपा अध्यक्ष, प्रवीण यदु भाजयुमों अध्यक्ष उतई मंडल,गजेंद्र साहू,नवाब खान,चंदू देवांगन,भीमसेन सिन्हा पार्षद,नरेंद्र साहू,सरपंच वामन साहू,सरपंच राजू देशमुख,शोहन रिंगरी,लेखुदास साहू,शत्रुघ्न साहू,शीतला ठाकुर,बिमला कामड़े,संगीता रजक,दनेश्वरी देशमुख,ममता चंद्राकर,लता सोनवानी,शुभम वर्मा,हरीश यादव,डिलेश साहू,धनराज साहू,खुबिलाल साहू,राजेश चंद्राकर, देवेंद्र राजपूत, सोमेश साहू,देवेंद्र भारती,वैभव,राजेश साहू,आलोक साहू,प्रभु नारायण बंजारे,राधेलाल साहू,मोहन साहू,जगन्नाथ यादव,किशुन चंद्राकर,चिंटू सिन्हा,सहित सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक,बूथ अध्यक्ष ,बूथ सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





