पाटन।
ग्राम पंचायत ढौर में स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को देखते हुए आज बोर खनन कार्य कराया गया। ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
इस अवसर पर हरे गांव की सरपंच मेघा यशवंत ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंच कुसुम साहू, सत्यज्ञान सपहा, अविनाश मिश्रा, सुधीर ठाकुर, किशन साहू एवं बंटी साहू की विशेष उपस्थिति रही।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र में जल समस्या से राहत मिलेगी।







