पाटन। आवेदक मनीष वर्मा ग्राम देवबलोदा में रहता है। वे ड्राईवरी का काम करता है, दिनांक 05.02.2023 को ग्राम बोरीद में मंडई होने से मंडई देखने अपने जीजा आशीष वर्मा के घर पर आया था, रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से कार्यक्रम देखने गया था, रात्रि 12.00 बजे करीब कला मंच के पीछे बोरीद का विवेक कुमार वर्मा एवं पींकु वर्मा किसी बात को लेकर झगडा हो रहे थे, फिर विवेक कुमार वर्मा अपने साथी मिनाल बंछोर, राहूल साहू को बुलाए फिर विवेक वर्मा अपने साथी राहूल साहू , मिनाल बंछोर के साथ एक राय होकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार करते हाथ थप्पड से पींकु वर्मा को मार पीट करने लगा तो मनीष छुडाने लगा तो मिनाल बंछोर, विवेक वर्मा, राहूल साहू तीनों गंदी गंदी गाली देते हुए बोलने लगा तुम कौन होते हो कहकर गाली देते हुए मिनाल बंछोर अपने पास रखा हुआ धारदार वस्तु से आवेदक के सिर पर मार दिया, सिर में चोंट लगने से वे जमीन पर गिर गया, घटना को देख कर आशीष वर्मा, मनीष नायक, यामन वर्मा, निलेश बंछोर व अन्य लोग आए तो उन्हे भी गंदी -गंदी गाली देते हुए मारने की धमकी दिए है। रानितराई थाना में मामला दर्ज हुआ है।







