पाटन।प्रयास आवासीय चयन परीक्षा मे पाटन विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिकोला की छात्रा भारती रात्रे , पिता अर्जुन सिंह रात्रे का चयन हुआ है।विदित हो कि प्रयास आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ सरकार की एक योजना है प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है, साथ ही उन्हें मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।प्रयास आवासीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य इन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए तैयार करनाहै।

संस्था के प्रधानपाठिका शोभा ताम्रकार ने बताया कि बच्चे अपने आठवीं के विषय के साथ -साथ अतिरिक्त समय मे प्रयास चयन की तैयारी करतें थे। चयन होने पर संकुल समन्वयक ,मिडिल स्कूल के प्रधानपाठिका शोभा ताम्रकार शिक्षिका धर्मेंद्र साहू, ज्योति पाटले , सहित संकुल के सभी शिक्षकों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किये है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये है।






