ब्रह्माकुमारीज संस्था के तरफ से प्रभु रत्नों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था की बहन शिवकुमारी दीदी ने बताया कि पाटन नगर एवं आसपास के गांव से नवनिर्वाचित हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,पाषर्दगण,सरपंच,उपसरपंच, जनपद सदस्य सभी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रचलित से किया ।संस्था की बहन शिवकुमारी दीदी ने संस्था की उद्देश्यों एवं इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया तत्पश्चात पाटन नगर पंचायत की अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले के द्वारा भी संस्था की महान उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया। पाटन नगर पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी ने संस्था के बारे में कहा कि यह संस्था बहुत ही अनुशासित है। संस्था से जुड़े हुए भाई विरेन्द्र कुमार साहू प्रधान पाठक ने एक गीत सुनाया एवं उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी है। संस्था की मीना दीदी अध्यात्मिक ज्ञान एवं वास्तविक धर्म क्या है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। विद्या दीदी के द्वारा सभी भाई बहनों को राजयोग की अनुभूति कराया, पश्चात सभी को सम्मान देकर स्लोगन कार्ड, गुलदस्ता, गमछा, श्रीफल, सम्मानित किया। कार्यक्रम की संचालन भाई विरेन्द्र कुमार साहू (प्रधानपाठक) ने किया। सभी अतिथियों का आभार संस्था की दीदी सीता बहन ने किया।उक्त कार्यक्रम में पुरूषोत्तम कश्यप, आभाष दुबे, सीता बहन, विद्या बहन, मीना बहन, पुष्पा चंद्राकर, शशि बहन, सुनील देवांगन, छवि श्याम देवांगन, घनश्याम देवांगन, उग्रसेन, नीता बहन, विरेन्द्र कुमार साहू, रजनी रामकुमार कुर्रे सरपंच, माधुरी मंडावी उपसरपंच, सुरेश निषाद,भाई बहन की उपस्थिति रही।
