उतई। ग्राम मचांदूर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थापित नव दुर्गा मंदिर में पूजा सामग्री की चोरी की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज मचांदूर पुलिस चौकी प्रभारी श्री नेमन सिंह साहू जी को ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने बताया कि मंदिर में पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली पीतल की सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।मंदिर में नियमित रूप से पूजा करने वाले स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर आक्रोश है।ज्ञापन सौंपते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी से मांग की कि अज्ञात आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।चौकी प्रभारी नेमन सिंह साहू ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मचानदूर फलेंद्र सिंह राजपूत,नागेश्वर साहू,बिट्टू साहू, नितेश साहू,तरुण साहू,गीतुराज, जय प्रकाश साहू,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।







