पाटन।।डायट अछोटी जिला – दुर्ग द्वारा स्कूली बच्चों में पढ़ने के कौशल और भाषाई दक्षता को बढ़ावा देने के लिए “पठनवीर प्रतियोगिता” (Dakshata Pathanveer Pratiyogita) आयोजित की जा रही है।
इसका आयोजन पाटन विकासखंड के सभी 6 जोन में किया जाना है।
इस तारतम्य में प्रतियोगिता को सफल रूप से संचालित करने के लिए भिलाई जोन में शामिल 11 संकुलों के संकुल समन्वयक की बैठक
पाटन बीआरसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा के द्वारा लिया गया । वर्मा जी ने बताया कि
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पूर्व-माध्यमिक स्तर के बच्चों में अंग्रेजी शुद्ध पठन (Reading Retention) प्रवाह सहित और गणित क्षमता विकास करने के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारी विकसित करने के लिए 5 विधा में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसमे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत बच्चों के बीच शिक्षण स्तर को बेहतर करने के लिए हर संकुल से 5 विधा में 2 2 बच्चों को जोन भिलाई में प्रतियोगिता के लिए लाना है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जोन स्तर पर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, फिर जोन वार विजेता विद्यार्थी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस भिलाई जोन के प्रतियोगिता के लिए अतिथि भी नामांकित किये गए। जोनवार प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं मॉनिटरिंग के लिए डाइट से व्याख्याता भी आएंगे ।इस बैठक में संकुल समन्वयक अभिषेक वर्मा ,महेंद्र वर्मा ,धरम यादव , देवेंद्र जोशी ,मुकेश साहू , मोहिंदर सिंह , इंदु सोनकर , रेनू मोहंती आदि सीएससी उपस्थित थे






