बीआरसी वर्मा की छात्रों को सीख : डर को हराएं, छोटे लक्ष्यों से बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर पाएं…सेजेस चरोदा में बढ़ाया बच्चों का हौसला,दिया सफलता का मूलमंत्र

पाटन।पाटन विकासखंड के सेजेस चरोदा (हिंदी और अंग्रेजी माध्यम) में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने शाला के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई करते समय विषय के प्रति रुचि , जिज्ञासा एवं उत्साह होना चाहिए ।


तथा कहा कि अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे, तो कोई और आप पर भरोसा नहीं करेगा। आप सब कुछ कर सकते हैं। 90 से 95% आप आसानी से ला सकते हो।
उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अध्यनरत विधार्थियो को
लक्ष्य निर्धारण,ब्लूप्रिंट पर आधारित पढ़ाई, गृह कार्य करना,समय सारणी बनाकर नियमित पढ़ाई कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया l
बच्चों को विषयों को सरल, आनंदमयी तरीकों से सीखने पर जोर दिया, छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान देंने कहा और कहा कि गणित और अंग्रेजी से डरने से नंबर नहीं बढ़ते, पढ़ने से बढ़ते हैं। आज से ही अपना टाइम टेबल बनाओ।

अंत मे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के चेहरों को देखिए। उनका सपना और उनकी उम्मीदें आपसे जुड़ी हैं। जब रिजल्ट के दिन आपके अच्छे नंबर आएंगे, तो उनके चेहरे पर जो खुशी होगी, उसकी कीमत इस दुनिया में सबसे बढ़कर है।
इस कार्यक्रम में


संकुल समन्वयक श्रीमती रेणु मोहंती , व्याख्याता सकीना दीवान , मधुमती नायक , रिचा शर्मा आदि उपस्थित थे जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया