सड़क पर लग रही है नाश्ता सेंटर, बस स्टेंड से पटरी तक लग जाती है जाम, ठेला खोमचे के कारण अहिवारा में चरमरा गई है व्यवस्था


बलराम यादव/9893363894
अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा के बस स्टेंड से रेलवे पटरी तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण यह है की सड़क पर ही बहुत से ठेला वाले अपनी दुकान लगा लेते है। वही बस स्टैंड के करीब फल दुकान वाले भी अपनी दुकान से सामान को निकालकर सड़क पर ही लगा लेते है। इस पर नगर पालिका परिषद द्वारा किसी भी तरह को कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही कारण है की अब सड़क पर दुकान का सामान निकालकर रखने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शाम हो स्थिति ओर ज्यादा खराब हो जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद अहिवारा के बस स्टेंड को नगर का हृदय स्थल कहा जाता है। इसी से लगा हुआ बाजार भी है। इस क्षेत्र में हमेशा सवारी बसों का आना जाना लगा रहता है। वही दोपहिया और चार पहिया भी इसी मार्ग से गुजरती है। हालांकि सड़क को चौड़ा किया गया है। लेकिन इसका चौड़ीकरण का लाभ सड़क किनारे स्थित दुकानदार ले रहे है। बाकी जगह पर ठेला वाले नाश्ता सेंटर लगा लेते है। इन दुकानों और नाश्ता सेंटर में आने वाले लोग अपनी वाहन को सड़क पर ही खड़ी कर देते है। जिसके कारण अक्सर रोज आवागमन बाधित होने की स्थिति बन रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा इन पर कार्रवाई नहीं किए जाने से इन सबका हौसला और बढ़ गया हैं। बस स्टेंड में स्थित फल दुकान वाले भी अपनी फलों की दुकान अब सड़क तक ला देते है। यही कारण है की कोई बड़ी वाहन आ गया तो जाम हो जाती है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।