गरियाबंद। वार्ड नं 2 स्थित संतोषी मंदिर के पास रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने अग्नि स्नान कर लिया। बताया जा रहा है की पारिवारिक विवाद के बाद सुबह 7 बजे के करीब युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डाल आग लगा लिया। घटना के तत्काल बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने 70 से 80 प्रतिशत जलने पृष्टि की है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद युवक को रायपुर रेफर किया गया ।









