राजू वर्मा

सीजी मितान न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल
किए( तीन नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
कर दिया गया है।मंत्री गजेन्द्र यादव को स्कूल
शिक्षा ग्रामोद्योग, विधि एवं विधाई कार्य विभाग
दिया गया है। वहीं गुरू खुशवंत साहेब को कौशल
विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित
जाति विकास विभाग दिया गया है। इसी प्रकार राजेश
अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व व धार्मिक
न्याय विभाग दिया गया है।
देखें सूची

मुख्यमंत्री श्री साय में x पर लिखा है…
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।
मंगलकामनाये






