छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री जोड़े गए हैं । बुधवार को राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमन डेका मंत्रियों को शपथ दिलाई । नए मंत्रियों में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब शामिल है । फिलहाल तीनों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।
बता दे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के 20 माह के बाद सदस्य कैबिनेट पूरा हो पाया है । सरकार बनने के बाद सी एम साय के साथ कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण लिया था । 13 मंत्रियों के फार्मूले पर तक मंत्री पद खाली था । इस बीच लोकसभा चुनाव में रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव जीता और उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । इसके बाद दो मंत्रियों की जगह खाली हो गई । पिछले 6 माह से नए मंत्रियों की घोषणा का इंतजार होता रहा ।इस बीच हरियाणा की तरह 14 मंत्रियों के फार्मूले पर सहमति बनी । इसी तरह तीन मंत्रियों की जगह खाली हुई लंबे इंतजार के बाद अब जाकर तीन नए मंत्रियों की घोषणा हुई ।बुधवार को तीन नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया और इसी के साथ-साथ सरकार का मंत्रिमंडल भी पूरा हो गया ।

पुराने मंत्रियों में फिलहाल फेर बदल नहीं
तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद माना जा रहा था कि पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। फिलहाल संगठन के सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा मंत्रियों के विभाग के पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि वर्तमान टीम में किसी को बाहर नहीं किया जाएगा संभवत इसे लेकर बाद में निर्णय हो सकता है। तीन नए मंत्रियों को कौन से विभाग दिए जाएंगे इसके आधार पर बाकी मंत्रियों की विभागों का फेर बदल संभव होगा ।
नए मंत्रियों के बारे में जानिए
गजेंद्र यादव : दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि आरएसएस से जुड़ी हुई है । इनके पिता बिसरा राम यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के संघ संचालक रह चुके हैं । गजेंद्र यादव दो बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। 1999 से 2004तक नगर निगम दुर्ग में पार्षद की जिम्मेदारी निभाने वाले गजेंद्र यादव ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अरुण वोरा को हराया था ।आरएसएस के एक मंत्री की कवायत की जा रही थी जो गजेंद्र यादव के साथ पूरी हो गई
राजेश अग्रवाल : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल पूर्व के कांग्रेस के कद्दाव नेता माने जाते थे । 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए ।भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीनियर लीडर व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को राजेश अग्रवाल ने इस चुनाव में हरा दिया बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद साय कैबिनेट में अग्रवाल समाज से कोई नहीं था। ऐसे में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की दावेदारी मजबूत हो हुई ।
गुरु खुशवंत साहेब : आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज के गुरु बाल दास के बेटे और समाज के गुरु हैं। वे सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र भंडारपुरी गुरु गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं । अनुसूचित जाति की सीटों के समीकरण को ध्यान में रखते हुए गुरु को साय सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है । गुरु खुशवंत साहेब ने 2024 के विधानसभा चुनाव में आरंग से कांग्रेस के दिग्गज नेता व तत्कालीन नगरी निकाय मंत्री रहे शिव डहरिया को हराया था ।






