दुर्ग। दुर्ग के वाय शेप ओवरब्रिज के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
खबर लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। आग से वाहन को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।






