ब्रेकिंग न्यूज: योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा को हार्ट अटैक, सिम्स अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई है। अस्पताल में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रूप नारायण सिन्हा दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हली के मूल निवासी हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। वहीं लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।