चारामा-पूर्व माध्यमिक शाला जनपद चारामा में पदस्थ प्रधान अध्यापक बृजलाल कश्यप अपनी शिक्षकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गई

दुर्ग। बृजलाल कश्यप ने 43 वर्ष तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दी । उनकी प्रथम नियुक्ति 01 दिसम्बर 1981 को शा बुनिपाडी प्रशिक्षण संस्था नगरी जिला धमतरी मे हुई। जिसके बाद 13 जुलाई 1983 को प्राथमिक शाला ऑवरी में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थ रहे। 07 अगस्त 1991 से पूर्व माध्यमिक शाला कुरूंटोला 22 जनवरी 1992 से प्राथमिक शाला जुवाडा ओरझा नारायण पुर 23 सितम्बर से पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई, 25 जनवरी 1996 से पूर्व माध्यमिक शाला कुरूंटोला 23 जुन 2000 से पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई, 11 सितम्बर 2001 से भोथा, 12 जुलाई 2007 से पूर्व माध्यमिक शाला मयाना, 07 अक्टुबर 2008 से उश्रेणी शिक्षक से पूर्व माध्यमिक शाला निघाली, और 30 जुन 2014 से 29 फरवरी 2024 तक वे प्रधान अध्यापक पूर्व माध्यमिक शाला जनपद पंचायत चारामा में अपनी सेवा दी। उन्होने अपने विदाई समारोह में अपने 43 वर्ष के अनुभवन को सभी के बीच सांझा करते हुए कहाँ कि शिक्षक तीन शब्दों से मिलकर बना है, जिसमे शि का मतलब सिखाने और शिखर पर ले जाने वाला, क्ष का मतलब क्षमा करने वाला, क मतलब कामयाबी का रास्ता दिखाने वाला बताया। उन्होने कहाँ कि शिक्षक को बच्चों के लिए उपर से कठोर और अंदर से नर्म होकर उनके साथ शिक्षकीय व्यवहार करना चाहिए। उन्होने बच्चों से अपील की कि वे अपने माता पिता और गुरुजन का हमेशा सम्मान करे। उनके इस विदाई समारोह के साथ साथ कक्षा आठवी के छात्र छात्राओं को भी विदाई दी गई। जिसमे कश्यप सर के कर कमलो से आर्शीवाद स्वरूप सभी बच्चो को पेन भेट दिया गया। वही प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और अग्रेजी माध्यन तीनो स्कुल की ओर से एवं शाला समिति की ओर से श्री कश्यप और कार्यकन में उपस्थित उनकी धर्मपत्नि का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेट किया। इस कार्यक में बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यकमो की प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यकन में सकूल प्रभारी प्राचार्य भानुशकर नागराज संकुल समन्वयक उत्तम बघेल, मुकेश पिदा प्रधान पाठक चिहरीपरा बड़े गौरी, श्रीमती कश्यप मेडम प्रधान अध्यापक अंग्रेजी माध्यम, लोचन यादव प्रधान पाठक जनपद प्राथमिक शाला, शिक्षक निलेश राय सर, रजनी देवांगन, संतोषी देवागन, योगेश्वर साहू देवेन्द्र सिन्हा रजनी यादव,रेहाना खान मैडम, स्नेहलता साहु ,इंदु साहु, आसना जायसवाल, रूपाली निर्मलकर, रागिनी दुबे, विशाल बंजारे, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। फोटो |