माता देवालय तालाब के पास मनाया गया बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन

भाटापारा:_ रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का बुधवार को जन्म उत्सव शक्ति केंद्रों के माध्यम से बजरंग वार्ड मातादेवालय वार्ड हेमू कल्यानी वार्ड स्टेशन वार्ड के तहत मातादेवालय मंदिर तालाब के पास मनाया गया।इस दौरान केक काटा गया और उपस्थित लोगो को और राहगीरों को केक बांटा गया। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुदामा मंधान और मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव , सुखदेव यदु ,राकेश मंधान राजा कामनानी, संजय सिंह ठाकुर आदि कार्यकर्ता एवम वार्ड वासी उपस्थित थे।