ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर बृजमोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले – झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार की मिली-जुली कुश्ती है, लड़की पर दबाव डालकर लिया गया बयान

, रायपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। जिसके बाद सियासी गलियों में भूचाल मच गया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है न कोई समन न कोई संदेश भूपेश बघेल को जो हार की घबराहट है वह साफ़ दिखाई दे रही है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ पहुंची झारखंड पुलिस, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप

बृजमोहन ने कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

जिस दिन से हमने ब्रह्मानंद को कैंडिडेट डिक्लेअर किया है। उस दिन से ही पूरी सरकार घबराई हुई है, परेशान है। हार के डर से उनके प्रदेश अध्यक्ष ने स्टेटमेंट दिया, कागज जारी किए। उसी से ही समझ में आ गया था कि झारखंड सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की मिली-जुली कुश्ती है। हार के डर से यह सब कर रहे हैं। उन्होंने पहले आरोप लगाया और हमारी जानकारी में यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आरोप लगाने के बाद लड़की पर दबाव डालकर से बयान लिया गया है।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

ब्रह्मानंद नेताम को अगर गिरफ्तार करते हैं तो जेल से वह विधायक बनेंगे जनता भूपेश बघेल जी की जो कायरता है उससे बदला लेगी एक सीधा साधा नौजवान लड़का जो विधायक बनने की कगार पर है। को बदनाम करने के लिए सरकार ने यह साजिश रची है इसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता और भानूप्रतापपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता इसका जवाब देगा। हम डरने वाले नहीं है ना ही घर पर आने वाले हैं।